साइबर अपराध से जागरूकता के लिए हैंडबिल बांटकर व जानकारी देकर किया जागरूक
सैदपुर : आमजन को साइबर अपराध के बाबत जागरूक करने को बुधवार को कोतवाली पुलिस ने औड़िहार रेलवे जंक्शन पर जागरूकता अभियान चलाया और सभी महिलाओं व युवतियों में हैंडबिल बांटकर व जानकारी देकर जागरूक किया।
बुधवार की दोपहर 1 बजे पुलिसकर्मी औड़िहार जंक्शन पर पहुंचे और वहां यात्रा करने के लिए पहुंचीं महिलाओं, युवतियों आदि के पास जाकर उनमें साइबर अपराध से जागरूकता के लिए हैंडबिल वितरित किया। बताया कि कोई भी व्यक्ति फोन करे और खुद को कुछ भी बताए या धमकाए, उसे ओटीपी किसी हाल में न दें। बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है, ऐसे में किसी के झांसे में न आएं। कहा कि अपनी बैंकिंग डिटेल किसी से शेयर न करें। अगर किसी तरह के साइबर अपराध का शिकार हो जाएं तो फौरन टोल फ्री नम्बर 1930 पर सूचना दें। इसके अलावा 1090, 1076 181, 112 जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताकर जागरूक किया।




