हनीट्रैप में फंसा सर्राफा व्यवसायी
सैदपुर। स्थानीय नगर के सर्राफा व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की वसूली करने का मामला ।
वार्ड नंबर 10 के सभासद गणपत वर्मा के भाई दीपांशु सोनी नगर में अंकित ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं जिन्हें सुनियोजित साजिश के तहत जाल में फसाया गया ।
मामले की शुरुआत एक महिला के 11 मार्च के फोन कल से शुरू हुई जब खुद को ग्राहक बताते हुए उसने से सोने के जेवर खरीदने की बात कही धीरे-धीरे बात व्हाट्सएप पर पहुंची और 23 24 मार्च तक लगातार संपर्क बना रहा 27 मार्च को युति ने दीपांशु को नंदगंज स्थित अपने आवास पर बुलाया दुकान से खाली होकर रात 9:00 बजे वह चैन लेकर नंदगंज पहुंचे घर पहुंचते ही अप ने उन्हें चाय पिलाई जिसे पीते ही उन्हें चक्कर आने लगा । इसी दौरान युवती ने अश्लील हरकते शुरु कर दी और उसके छिपे हुए साथी इसका वीडीओ बनाने लगे और पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड कर बाहर निकल आए।
आरोपियों ने वीडीओ दिखाकर 25 लाख रुपए की मांग की विरोध करने पर तमंचा दिखाकर धमकाने लगे जिसके दबाव में आकर दीपांशु ने 90 हजार रुपए युवती का खाते मे ट्रांसफर कर दिए
बाद में घर जाकर 4 लाख 80 हजार रुपए नगद भी वसूले। बाकी बचे पैसे के लिए आरोपी लगातार दबाव बनाते रहे।
पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर डी आई जी वैभव कृष्ण से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी दी । अपने मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड और चैट भी दिखाए साथ ही दिए गए रुपए के साक्ष्य भी दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नंदगंज थानाध्यक्ष ने युवती समेत 4लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया । थानाध्यक्ष अतुल मिश्र ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की साइबर क्राइम ब्लैकमेलिंग और हनिट्रैप जैसे मामले में डरे नहीं तुरंत पुलिस के संपर्क में आए समय रहते कार्यवाही की जाएगी।




