लापता शिक्षिका का बीते 48 घंटे बाद भीं नही लगा कोई सुराग
सैदपुर : क्षेत्र के औडीहार स्थित एक निजी स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रही लापता शिक्षिका का बीते 48 घंटे बाद भीं नही लगा कोई सुराग । घटना के बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका से हलकान हैं। परिजनों के शिकायत और प्राथमिकी मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस, खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज।
बता दे की थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती क्षेत्र के औडीहार स्थित केरला मॉडल स्कूल मे शिक्षिका है। वह शनिवार को रोज की भाती करीब ढाई बजे विद्यालय बंद होने के बाद अपनी सहेली के साथ घर के लिए निकली। दोनों सैदपुर नगर स्थित बीआरसी कार्यालय के सामने रुकीं और वहां नाश्ता किया। इसके बाद दूसरी शिक्षिका अपने घर चली गई। इधर लापता शिक्षिका ने अपने घर फोन कर बताया कि उसे ऑटो नहीं मिल रहा है और वह पैदल ही घर आ रही है। लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो उठे। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर रात करीब आठ बजे सैदपुर कोतवाली में सूचना दी। घटना के बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका से हलकान हैं। वही परिजनों के शिकायत पर प्राथमिकी मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए तलाश कर रही है। लेकिन
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए छानबीन में जुटी पुलिस दो दिनो मे शिक्षका की बरामदगी करने में सफल नहीं हो सकी है। ऐसे में परिजनों के साथ पुलिस की भी परेशानी बढ़ गई है। वही परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। इस बाबत कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों के तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।




