अश्लील वीडीओ बनाकर सर्राफा व्यवसायी को ब्लैकमेल करने वाले महिला सहित दो गिरफ्तार
नंदगंज । पुलिस ने सोमवार को एक महिला सहित दो को पहलवानपुर पुलिया के पास से 30 हजार नगद सहित एक कार बरामद किया ।
उ०नि० संतोष कुमार हमराह का प्रकाश यादव, अनिता राव, अनिल, विनय नायक के देखभाल क्षेत्र, रात्रि गस्त, रोकथाम जुर्मजरायम में पहलवानपुर पुलिया पर मौजूद था कि बीते दिनो सैदपुर कस्बे के रहने वाले सोना व्यापारी दीपांशु सोनी निवासी सैदपुर थाना को स्नेहलता सिंह तथा उनके सहयोगी भरत सिंह, बबलू पंडित , सूरज निगम उर्फ अन्ना के द्वारा षडयंत्र करके सोना ब्यापारी दिपान्शु सोनी को प्रेम जाल में फसाकर नन्दगंज कस्बे में अपने किराये कि मकान में बुलाकर अश्लील विडियो बनाकर फिरौती मागे जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया पकड़े गए अभियुक्त में भरत सिंह निवासी औड़िहार थाना सैदपुर व अभियुक्ता स्नेहलता सिंह पुत्री रमेश सिंह निवासिनी ग्राम चकिया नेवादा थाना सैदपुर हाल पता पत्नी संजीव कुमार निवासिनी ग्राम रेहटी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर पहलवानपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जिन्हे धाना लाकर दाखिल किया गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि गिरफ्तार शुदा अभियुक्त व अभियुक्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर नियमानुसार मा० न्यायालय गाजीपुर के समक्ष पेश किया गया




