सिधौना में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का जोरदार स्वागत

सिधौना में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का जोरदार स्वागत

 रानू  पाण्डेय

खानपुर। गाजीपुर गौरव से सम्मानित होने जा रहे भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के सिधौना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और नारेबाजी करते हुए उत्साहपूर्वक स्वागत किया।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उन्हें गाजीपुर की शान बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन जनसेवा, संगठन और विकास के लिए समर्पित रहा है।स्वागत के दौरान कलराज मिश्र ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रेम और सम्मान उनके लिए ऊर्जा का काम करता है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर राजीव सिंह, उपेंद्र मिश्रा,मनीष सिंह,महेंद्र सिंह, राधा विनोद तिवारी,श्याम कुंवर मौर्य, संतोष भारद्वाज,अचल सिंह,तरुण सिंह,भीम बिंद व बेचू बिंद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।