इंटर कॉलेज प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑफिस के पंखे से लटका मिला शव

इंटर कॉलेज प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑफिस के पंखे से लटका मिला शव

 रानू  पाण्डेय

खानपुर। क्षेत्र के मंगरू राम विजय चौहान इंटर कॉलेज फरिदहा के प्रबंधक अशोक उर्फ अवधेश चौहान (50 वर्ष) की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार, अशोक चौहान का शव कॉलेज परिसर स्थित कार्यालय के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन फानन आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। मृतक अपने पीछे मां लीलावती पत्नी मीना चौहान, पुत्र विजय सिंह (26 वर्ष), विनय चौहान (18 वर्ष) और पुत्री स्नेहा चौहान (21 वर्ष) को छोड़ गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष खानपुर राजीव पांडेय ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।फिलहाल, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।