खानपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत, 1500 से 1800 रुपये तक बिक रहा सिलेंडर

खानपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत, 1500 से 1800 रुपये तक बिक रहा सिलेंडर

 रानू  पाण्डेय

खानपुर। क्षेत्र के दरवेपुर, करमपुर, ददरा, अनौनी, बहेरी, खानपुर, सौना और मौधा गांवों में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस एजेंसियों से समय पर सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई जगहों पर सिलेंडर 1500 से 1800 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी पर कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोगों को महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की परेशानी बढ़ गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठाकर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। मांग अधिक और आपूर्ति कम होने के कारण दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

एजेंसी में मैनेजर द्वारा बताया गया कि DAC नंबर आने के बाद सिलेंडर दियावजा रहा है । जिनकी भी बुकिंग है और DAC नंबर आ गया है वो किसी और से शेयर न करें सावधानी बरतें और सिलेंडर प्राप्त करें।