युवक ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त की  

युवक ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त  की  

सैदपुर ।  स्थानीय थाना क्षेत्र के सियावा गांव में मंगलवार की दोपहर 24 वर्षी युवक ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली  । इस घटना के बाद पूरे गांव में दुख का माहौल है । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । गांव निवासी अमित शर्मा पुत्र उमेश शर्मा मंगलवार की दोपहर अपने कमरे में आराम करने के लिए गया काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने आवाज लगाई कई बार आवाज लगाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला । तब परिजन किसी तरह कमरे में पहुंचे तो अंदर गोलू पाइप के सारे दुपट्टे से फांसी लगाकर लटका हुआ था । यह देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई आनंद-फानन में उसे उतार कर सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जगह जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । इसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया परिजन शव लेकर घर पहुंचे अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा थाने पर सूची सूचित किया गया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा चुके थे । परिवार में अमित दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था घर पर ही रहता था । उसकी मां रेणु देवी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के रूप में तैनात हैं और पिता शैलून चलाते हैं उन्होंने बताया कि घटना के समय मां स्कूल में थी और पिता दुकान पर थे इस बीच पीछे से युवक ने इस घटना को अंजाम दे दिया घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं अभी तक सही कारण का पता नहीं चला ।