प्रवक्ता लक्ष्मी राम की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
सैदपुर । टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के हिंदी प्रवक्ता लक्ष्मी राम की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। उक्त अवसर पर पूर्व में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक जगदीश नारायण राय ने शिक्षक के गुणों को बताते हुए कहा कि शिक्षक एक समाज तैयार करता है, छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ - साथ नैतिक ज्ञान भी देना आवश्यक है। उक्त अवसर पर तुंगनाथ पाण्डेय, अनिल कुमार पाण्डेय, चंद्रमोहन पाण्डेय, श्यामलाल यादव, साथ ही वर्तमान शिक्षक प्रभात राय, अनिल विश्वकर्मा,विजय विक्रम सिंह अजय कुमार वर्मा, अमित मिश्रा, शिवप्रकाश यादव कमलेश राम, प्रिंस यादव, आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सनद कुमार पाण्डेय संचालन अरविंद कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी ने किया।




