एक दिन की जिलाधिकारी बन गंगा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
गाजीपुर । जिले में चलने वाले मिशन शक्ति के फेस 50में बुधवार को नगर के लूदर्स कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा गंगा मौर्य को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया । गंगा मौर्य ने डीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादीयो की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को उनके निस्तारण के निर्देश भी दिए कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास नेतृत्व करने की क्षमता और प्रशासनिक समझ को विकसित करना होता है एक दिन का डीएम बनाए जाने के बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने गंगा मौर्य को बधाई देते हुए कहा की किस प्रकार के कार्यक्रम बालिकाओं को आगे बढ़ाने और बड़े लक्ष्य करने के लिए प्रेरित करते हैं उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के साथ सशक्त बनाना गंगा मौर्य ने एक दिन के डीएम बनने के अनुभव को साझा करते हुए का किया मेरे लिए गर्व की बात है।




