गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान में पुलिस को मिली सफलता - एक गिरफ्तार 11गोवंश बरामद

गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान में पुलिस को मिली सफलता  - एक गिरफ्तार 11गोवंश बरामद

 रानू  पाण्डेय

खानपुर ।सादात थाना क्षेत्र के स्थानीय पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर 11 गोवंश बरामद किए हैं। देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी पन्नेलाल यादव ने रामपुर बुद्धसेन तिराहा पर घेराबंदी कर खिदिरगंज बाजार से खानपुर की ओर जा रही एक पिकअप को रोककर चेक किया।

पिकअप में 10 गाय और 1 बछड़ा ठूंसकर भरे मिले। पुलिस ने सरमेश यादव उर्फ दीपक यादव निवासी छपरा, खानपुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सूरज यादव निवासी खिदिरगंज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

वाहन से 6 सुई, 6 सीरिंज, 4 शीशी दवाएं और 2 चाकू भी बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि गोवंशों को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। बरामद गोवंशों को गोशाला भेज दिया गया है।