अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए राम आशीष यादव टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए राम आशीष यादव टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त

 रानू  पाण्डेय

खानपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 9 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाली अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए सिधौना स्टेडियम के कोच राम आशीष यादव को भारतीय कुश्ती संघ की ओर से टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

राम आशीष यादव पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह रामकरन इंटर कॉलेज सिधौना में खेल अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय में वह विद्यार्थियों को अन्य खेलों के साथ-साथ कुश्ती की बारीकियां भी सिखाते हैं। मुलायम सिंह रामकरन दादा स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव “राहुल” ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र के कई युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।राम आशीष यादव के टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त होने पर गाजीपुर कुश्ती संघ, खेल से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रकाश सिंह,डॉ. विजय यादव,अजय यादव,संजय कुमार सिंह “बबलू”,  सुरेश चंद्र उपाध्याय,अरविंद यादव,रामधार,कमलेश यादव, कोच प्रेमचंद्र,सिकंदर सोनकर, डॉ. रुद्र पाल और काशी सिंह यादव सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।