सैदपुर में आज से शुरू होगी सात दिवसीय रामकथा

सैदपुर में आज से शुरू होगी सात दिवसीय रामकथा

सैदपुर

आचार्य शांतनु महाराज करेंगे प्रवचन, तैयारियां पूरी ।

नगर के बूढ़े नाथ महादेव मंदिर के निकट गुरुवार से सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर भक्तों में काफी उत्साह है तैयारियां पूरी हो गई है। आयोजकों को इस कथा में हजारों की संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।
गुरुवार को शांतनु महाराज के आगमन के बाद सायं 4बजे सैकड़ों की संख्या में भक्तों द्वारा नगर के द्वारिका पैलेस से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे नगर का भ्रमण कर कथा स्थल तक पहुंचेगी।

राम कथा सायं 4 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम तक चलेगी 15अप्रैल को कथा का समापन होगा ।

आयोजकों का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नवीन अग्रवाल ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई है ।उन्होंने सभी भक्तों को कथा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।