खानपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत,
1500 से 1800 रुपये तक बिक रहा सिलेंडर
खानपुर। क्षेत्र के दरवेपुर, करमपुर, ददरा, अनौनी, बहेरी, खानपुर, सौना और मौधा गांवों में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस एजेंसियों से समय पर सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई जगहों पर सिलेंडर 1500 से 1800 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वही बातचीत के दौरान लोगों ने बताया दरवेपुर चट्टी पर 2000 से 2500 तक का सिलेंडर बिक रहा हैं उपभोक्ता का कहना है कि एजेंसी पर कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोगों को महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की परेशानी बढ़ गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठाकर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। मांग अधिक और आपूर्ति कम होने के कारण दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
एजेंसी मैनेजर ने कहा कि बिना DAC के किसी भी ग्राहक को सिलेंडर नहीं दिया जा रहा साथ ही उन्होंने कहा कि अपना DAC नंबर किसी भी व्यक्ति को न दें। कुछ ग्राहक अपना DAC किसी अन्य व्यक्ति को देकर, फिर से सिलेंडर लेने आ जाते हैं ।




