गौरव ने रजत पदक हासिल कर किया जनपद का नाम रोशन
देवकली । प्रयागराज में 8 अप्रैल से आयोजित दो दिवसीय 24 वी उत्तर प्रदेश जूनियर फेडरेशन कप मे गौरव प्रजापति ने रजत पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ० रुद्रपाल यादव ने बताया की उत्तर प्रदेश जूनियर फेडरेशन के आयोजन के प्रथम दिन ही जनपद के क्योमपुर गाँव निवासी एथलीट गौरव प्रजापति ने 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक प्राप्त करते हुए जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव,जिला ओलंपिक संघ के सचिव अमित कुमार राय, कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह, माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह,गाजीपुर जंक्शन के उपाध्यक्ष शिवकुमार मामा, प्रमिला यादव,दिवाकर सिंह यादव, नागेंद्र रामाशीष सहित अन्य लोगो ने उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।




