नेपाल से दर्शन कर लौट रही बस पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत, कई घायल

नेपाल से दर्शन कर लौट रही बस पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत, कई घायल


देवकली( गाजीपुर) वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर नैसारा गांव के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। काठमांडू (नेपाल) से दर्शन कर वाराणसी लौट रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस डिवाइडर पर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई और कई बार पलटने के बाद हाईवे पर विपरीत दिशा में सीधी खड़ी हो गई। बस में कुल 48 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं तीन गंभीर घायलों को नंदगंज के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,  हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृत महिलाओं की पहचान अन्नपूर्णा देवी (50 वर्ष) निवासी पूना व सरस्वती देवी (70 वर्ष) निवासी बुलढाना के रूप में हुई।
गंभीर रूप से घायल गजानंद और मगरतइ देवी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही भुड़कुड़ा क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि एक महिला की मौत हो गयी है और सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है ।