दो अज्ञात हमलावरों ने मुनीब को मारपीट कर किया घायल

 दो अज्ञात हमलावरों ने  मुनीब को मारपीट कर  किया घायल

देवकली । थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर बुधवार की सायं बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गिट्टी बालू की दुकान पर मौजूद मुनीब को मारपीट कर घायल कर और तमंचे से फायर कर फरार हो गये । पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ देर रात मामला दर्ज किया ।
   रामपुर माझा थाना क्षेत्र के तराव गांव निवासी शोभनाथ यादव ने तहरीर दिया कि बुधवार की सायं  पहाड़पुर चौराहा पर गिट्टी बालू की दुकान पर मौजूद था। वहाँ अचानक दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की पल्सर गाड़ी से आये और जान से मारने की नीयत से असलहा लहराते हुए हमारे ऊपर फायर करना शुरू कर दिया । मौके पर रजई पासवान ग्राम तुरना  व बृजेश की पत्नी  प्रतिमा यादव मौजूद थी। मैं किसी तरह जान बचाकर भागा इसी बीच दूसरा संदिग्ध मुझसे उलझ गया जिससे मेरे दाहिने हाथ की कलाई में चोट आ गयी फारिंग की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग दौड़े तब तक दोनों असलहा से फायर करते हुए बड़हारा तुरना मार्ग की तरफ भाग गये। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।