चाचा लगने वाले आरोपि ने महज 13 वर्ष के साथ दुष्कर्म कर किया रिश्तों को तार-तार

चाचा लगने वाले आरोपि ने महज 13 वर्ष के साथ दुष्कर्म कर   किया  रिश्तों को तार-तार

सैदपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव मे रिश्तों को तार-तार कर देने व दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रिस्ते मे चाचा लगने वाले आरोपि ने महज 13 वर्ष की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। गर्भवती होने के बाद परिजनों को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद परिजनों ने सैदपुर थाने में शिकायत की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति लोगों के घरों में राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। इस बीच कई माह पूर्व एक दिन घर में अकेली पाकर राजमिस्त्री की 13 वर्ष की बेटी संग मिस्त्री के चचेरे भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। इधर नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों को लगा कि लड़की मोटी हो रही है। करीब 5 माह बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पिता फौरन कोतवाली पहुंचे और आरोपी की शिकायत की। मामला जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए। मामले की गंभीरता देख पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। इस बाबत कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है।