बाइक सवार ने ठेले में मारी टक्कर हादसे में फुल्की विक्रेता की मौत
मरदह।
मरदह थाना के बरही -बदधुपुर नहर मार्ग पर देर रात्रि में गजपतपुर गांव के पास फुल्की छोला बेचकर ठेला लेकर घर लौट रहे गजपतपुर गांव निवासी हरिकेश राम को दुल्लहपुर की तरफ से आ रही तीव्र गति बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद हरिकेश राम अचेत होकर मौके पर गिर गया। ठेला टूट कर बिखर गया। हरिकेश राम को गम्भीर रूप से घायलावस्था में उपचार हेतु ले बिरनो सीएचसी ले जाया गया वहा से जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया। वहा पर हालत में सुधार न होने पर प्राइवेट एम्बुलेंस से वाराणसी ले जाते वक्त भोर में नन्दगंज के पास उनकी मृत्यु हो गयी। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाली बाइक के चालक घायल संदीप राजभर निवासी ग्राम गहमर थाना गहमर का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया। मरदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है ।हरिकेश राम ठेले पर गांव -गांव घूमकर छोला -फुल्की बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। हादसे के बाद पत्नी राजकुमारी समेत चार बच्चो काजल 7 वर्ष, राजनन्दनी 3 वर्ष,रोहन चार वर्ष एवं एक पांच माह की बच्ची के जीविकोपार्जन एवं देखभाल करने वाला कोई नही बचा है।महिलाओं के रोने बिलखने से गांव में मातम छाया हुआ है। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि राजकुमारी देवी के प्रार्थना पत्र पर मरदह पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।




