नायकडीह में यूनियन बैंक शाखा का जीर्णोद्धार, दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
रानू पाण्डेय
खानपुर। क्षेत्र के नायकडीह स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद उसका उद्घाटन अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने शाखा परिसर का निरीक्षण किया और बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि शाखा के नवीनीकरण से ग्राहकों को बेहतर वातावरण में सुविधाएं मिलेंगी। बैंक की ओर से ग्राहकों को आधुनिक और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर बैंक के अधिकारीतेज़बहादुर सिंह, विपिन सिंह,मनीष सिंह,राजदेव सिंह तथा क्षेत्र के रामकृष्ण सिंह अलगू,दिनेश सिंह,अंचल सिंह, मुन्ना यादव,धनंजय यादव,लोग मौजूद रहे। संचालन संजय कुमार क्षेत्रीय अनुपालन अधिकारी सभी ने शाखा के जीर्णोद्धार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के ग्राहकों के लिए लाभकारी बताया।




