शॉर्ट सर्किट से लगी आग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
जखनिया
स्थानीय कस्बे से सटे सलेमपुर बहादुर गांव के पोखरे पर सुबह करीब 10:30 बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लगी आग़ पर काबू पाने में स्थानीय पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को दो घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी जहां शार्ट सर्किट से आग लगी है वहां तार काफी जर्जर है जिसकी शिकायत कई बार करने के साथ ही समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हो चुका है लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है वह तो संजोग अच्छा रहा की स्थानीय पुलिस ग्रामीण व मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया फिर भी किसान रमेश पांडे की लाखों रुपए की बिछाई गई प्लास्टिक की पाइप जलकर राख हो गई आग़ की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल बृजेश कुमार यादव मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए और सहायता राशि दिलाने की बात कही पूरे क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं रोज हो रही है जिसमें प्रमुख भूमिका विद्युत विभाग की है लेकिन विद्युत विभाग अपनी लापरवाहियों से कोई सबक नहीं ले रहा है




