डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विधायक अंकित भारती का दर्जन भर गांवों में दौरा
खानपुर। भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती ने क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का दौरा कर जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने उचौरी, नसीरपुर, लौलहा, तराए, तारेपार, मटिहरा, नेवादा, गोरखा, तेलियानी समेत कई गांवों में पहुंचकर बाबा साहब को नमन किया।समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के अंतर्गत सोनियापार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस और मिष्ठान वितरित किया। वहीं शिवदासपुर में करीब दस-पंद्रह गांवों की झांकियों के समारोह में शामिल होकर उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया संविधान दुनिया के सबसे उत्कृष्ट संविधानों में से एक है, जिसने गरीब, शोषित, वंचित और दबे-कुचले वर्गों को सम्मान, समान अधिकार और अवसर प्रदान किए हैं।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सैदपुर हीरा यादव, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, महासचिव गोविंद यादव, सतीश यादव, जितेंद्र सिंह, रामधनी राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




