खंडवा रेलवे स्टेशन पर हादसा: रामपुर के युवक की मौत, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

खंडवा रेलवे स्टेशन पर हादसा: रामपुर के युवक की मौत, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

खानपुर। मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे में गाजीपुर जिले के रामपुर ढकवा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक दुर्गेश राजभर की मौत हो गई। वह पुणे से मुगलसराय के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। घटना 13 अप्रैल की रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार दुर्गेश राजभर पुत्र राम जन्म राजभर खंडवा में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत थे। यात्रा के दौरान खंडवा स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह पानी लेने के लिए नीचे उतर गए थे। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। उन्होंने दौड़कर ट्रेन पकड़ ली, लेकिन भीड़भाड़ वाले डिब्बे के दरवाजे पर चढ़ते समय उनका सिर स्टेशन पर लगे सिग्नल पोल से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पास मिले कागजात के आधार पर पहचान कर परिजनों को सूचना दी। दुर्गेश तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी माता मुन्नी देवी पिता रामजन्म का रोरोकर बुरा हाल था दुर्गेश की मौत की खबर मिलते ही गांव रामपुर ढकवा में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचेंगे। गुरुवार की सुबह जौहरगंज में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

\r\n\r\n