नशे में धुत एक युवक ने महिला के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
गहमर । गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कारवाई कर रही है। करहिया गांव निवासी शांति देवी पत्नी कमलेश राम ने तहरीर दिया कि मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे उसके पट्टीदार विजय राम शराब के नशे में उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा तब पीड़िता ने उसे ऐसा करने से मना किया तो नशे में धूत विजय राम ने लाठी डंडे एवं लात घुसो से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में पीड़िता के सर माथे एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटे आई हैं कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है।




