फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर तीन सचिव सस्पेंड

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर तीन सचिव सस्पेंड

बेचू बिंद

खानपुर। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सबनवाड़ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई संबंधित गांवों में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की समीक्षा के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बाद की गई।जानकारी के अनुसार अनौनी, अमेदा, जमींसदल, उचौरी, डड़वल उचौरी, मठ उचौरी, विक्रमपुर तथा अमूवारा सहित करीब दस गांवों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। जांच में लापरवाही मिलने पर सचिव अश्वनी सिंह, निशी यादव और शैलेन्द्र गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से और पारदर्शिता के साथ पूरा कराया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।