बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाया - अंकित भारती
सैदपुर । नगर के सादात रोड स्थित निर्मल उपवन में सपा विधायक अंकित भारती द्वारा बाबा साहब की 135वीं जयंती के मौके पर गुरुवार को भव्य खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। उक्त कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से आये बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक अंकित भारती ने मंच पर बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की । वही कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा मौजूद रहे। इस दौरान विधायक के पिता ओपी भारती ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के वंचित वर्गों के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और नमन किया। विधायक अंकित भारती ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि आज का यह सहभोज कार्यक्रम सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर भोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम में पीडीए समाज की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। सहभोज में आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, समान अधिकार और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव, जीपं सदस्य कमलेश यादव 'राय ', खेदन सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश सिंह यादव, कमलेश यादव, श्रीराम गौतम, राजनाथ यादव, जनार्दन यादव, कन्हैया यादव, आजाद यादव, रामबचन बैरागी आदि रहे। संचालन विधायक प्रतिनिधि गोविंद यादव ने किया।




