अंबेडकर जयंती पर विधायक अंकित भारती ने पत्रकारों को किया सम्मानित
पंकज मिश्र
सैदपुर। संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सैदपुर विधायक अंकित भारती द्वारा पत्रकार सम्मान सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सैदपुर स्थित मीठा पानी रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विधायक अंकित भारती ने क्षेत्र के पत्रकारों को संविधान की पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और समाज को सही दिशा देने में पत्रकारिता का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद लोगों ने मिलकर भोजन का आनंद लिया। इस मौके पर ओमप्रकाश भारती,गोविंद यादव, हीरा सिंह यादव,वीरेंद्र यादव, श्रीवर पाण्डेय,बिंदेश्वरी सिंह सुनील यादव,गगन बरनवाल आकाश पाण्डेय,आकाश बरनवाल,शिवेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद हैं।




