पोखरामोड़ झंडा प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खानपुर। पोखरामोड़ तिरमोहानी पर झंडा फाड़े जाने के मामले में बुधवार की रात हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में दी गई तहरीर के आधार पर खानपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और बहुत जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बताते चलें कि पोखरामोड़ पर झंडा फाड़े जाने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था और कुछ समय के लिए स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।




