चकरोड के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सैदपुर : थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव मे चकरोड के विवाद को ले शुक्रवार सुबह कुछ लोगो ने ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद घायल प्रधान समर्थको संग सैदपुर कोतवाली पहुचे। जहाँ हमलावारो के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित मामले मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दे की क्षेत्र के बड़नपुर गांव में चार माह पहले चकरोड बनाई गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने उसे काटकर अपनी जमीन में मिला लिया था। इस मामले में खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख से बातचीत के बाद सहमति बनी, जिसके तहत दो दिन पहले फिर से चकरोड तैयार कराई गई। वही शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे ग्राम प्रधान हरकेश गुप्ता को कुछ लोगों ने फोन कर चकरोड के पास बुलाया। प्रधान के मौके पर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद हमलावरों ने प्रधान पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया। वही उक्त घटना की जानकारी होने पर प्रधान समर्थक भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देख हमलावर फरार हो गए। जिसके बाद घायल प्रधान को तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद आक्रोशित समर्थकों के साथ प्रधान सैदपुर कोतवाली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गाँव के ही राजेश यादव, अजय यादव, कमलेश यादव, आंसू यादव, प्रियांशु यादव, सूबेदार यादव और लालू यादव पर लाठी, डंडे, फावरा से हमले करने का आरोप लगा नामजद तहरीर दिया। इस बाबत कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया की तहरीर के मुताबिक हमलावारो के खिलाफ संबंधित धारा मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वही आरोपियों की तलाश शुरू कर जांच की जा रही है।




