दो घरो से लाखों के आभूषण नकदी चोरी-

दो घरो से लाखों के आभूषण नकदी चोरी-

मरदह । 
बरही गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कैलाश यादव एवं उनके भाई सेवानिवृत्त सैनिक रमायन यादव के घर के पिछवाड़े से घर के दरवाजा चाड़ के घुसे चोरों ने घर के कमतो में रखे अलमारी,बक्से आदि तोड़कर उसमें रखे लाखो के आभूषण एवं पचास हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। घर के कमरों में गहरी निद्रा में सो रहे दोनो घरो में लोगो को चोरी की आहट नही लग सकी। चोरों ने नकदी आभूषण के अलावा घर के किसी कीमती सामान को हाथ तक नही लगाया। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद घरो से चोरों से निकलते देख कुछ ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीणों चोरों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन चोर अंधरे में खेतो से होकर भागने में सफल हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। दोनों घरो के पीछे कुछ दूरी पर स्थित खेत मे आभूषणों के डिब्बे पड़े मिले। सूचना पर घटनास्थल पर पहुँची मरदह थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है