पिकअप से कुचलकर मजदूर की मौत
गाजीपुर।शहर कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी- गोरखपुर शेखपुर गांव के हाइवे महाराजगंज बाईपास पर पिकअप से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई।आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर पुलिस को शव को उठाने नहीं दे रहे है।मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल महेंद्र सिंह व महाराजगंज चौकी इंचार्ज युगल किशोर राय के काफी समझने के बाद भी जाम हटाने को राजी नहीं हुए।शहर कोतवाली क्षेत्र के करीमाबाद (सोनहरिया)गांव निवासी ईशु नाट शेखपुर गांव के पास कट से साइकिल से रोड क्रास कर रहे थे।तभी सेल टेक्स के कर्मचारी पिकअप को रोक रहे थे तभी सेल टेक्स से बच कर भागने में तेज रफ्तार से जा रही पिकअप ने कुचल दिया।जिसे मौके पर ही मौत हो गई।




