अनौनी कंपोजिट विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ का आयोजन
खानपुर। क्षेत्र के अनौनी कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय रहे। उन्होंने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अभिभावकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर गांव में लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।इस अवसर पर धनंजय यादव, राधेश्याम सिंह, इसरार अहमद, रविंद्र नाथ, राजेश, मोहन, कमलेश कुमार यादव, दिवाकर, संतोष राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमित्रा देवी ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार प्रकट किया। वहीं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं ग्रामीण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




