स्कूल चलो अभियान रैली क़ो विधायक प्रतिनिधि ओ. पीं भारती ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

 स्कूल चलो अभियान रैली  क़ो विधायक प्रतिनिधि ओ. पीं भारती ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

खानपुर : रामपुर मांझा अन्तर्गत नारीपचदेवरा स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय मे न्यायपंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली क़ो विधायक प्रतिनिधि ओ. पीं भारती ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। रैली में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय रामपुर मांझा, प्रा0 वि0 रामपुर व प्रा0 वि0 मटखन्ना के सभी बच्चों ने भाग लिया। उक्त रैली भारत माता, चंद्रशेखर आज़ाद, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोष इत्यादि महापुरुषों की झांकी प्रदर्शित की गई थी। उक्त रैली का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव व प्रधानाध्यापिका नीलम यादव द्वारा किया गया। उक्त रैली के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के बच्चों ने उपस्थित लोगो तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विगत वर्ष निपुण घोषित हुए छात्र -छात्राओं क़ो सर्टिफिकेट दे सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर  प्रा.शि.सं. अध्यक्ष दीपक जायसवाल, अटेवा व TSCT के ब्लॉक् संयोजक जितेंद्र यादव , देवचंदपुर के हेड संकुल महेंद्र यादव , सीएस देवचंदपुर के प्रधानाध्यापक सूर्यभान यादव अन्य शिक्षक गण व अभिभावक उपस्थित रहे।