जमीनी विवाद में दबंगों ने लगाई आग मवेशियों के चेयर और अन्य सामान जलकर राज
खानपुर। थानाक्षेत्र के बहेरी में दबंगों ने जमीनी विवाद में मवेशियों के चारे आदि के लिए रखे गए सामानों में आग लगा दिया और जब पीड़ित आग बुझाने आए तो दबंगों ने उन्हें भी दौड़ा लिया। इसके बाद उनके घर में घुसकर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। घटना में वृद्ध समेत 3 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। इस बाबत पीड़ित रामवृक्ष मौर्य पुत्र रामदेव ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर देकर रामवृक्ष ने बताया कि जमीन के बाबत विपक्षियों को हमसे खुन्नस है। बताया कि उसी जमीन में मवेशियों के चारे आदि के सामान रखे थे। आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे विपक्षी रामबरन, बेचू, शिवम करीब 10-12 अन्य लोगों के साथ आए और वहां रखे सामानों में आग लगा दिया। जब हमने आग की लपटें देखी तो उसे बुझाने को दौड़े। उसी समय दबंगों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और दौड़ा लिया। जब वो सभी भागकर घर में छिपे तो अंदर घुसकर उन्हें पीटा। रामवृक्ष को बचाने आए चचेरे भाई भी पहुंचे तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। सभी को सिर में चोटें आई हैं। रामवृक्ष ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।




