सड़क हादसे में बाइक  सवार युवक की मौत 

सड़क हादसे में बाइक  सवार युवक की मौत 

भांवरकोल।  थाना क्षेत्र के मनियां  चट्टी के समीप भदौरा मोड़ पर शनिवार की सुबह  एक सड़क हादसा में  बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। मृतक राहुल  पासवान बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के बसंतपुर  का रहने वाला  है। बताया जाता है कि मृतक राहुल पासवान अपनी मौसी की घर भदौरा गांव आया था। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में दामोदर पासवान के यहां मृतक की रिश्तेदारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहुल बाइक से शीतल पेय पदार्थ लेने के लिए मनियां चट्टी पर गया था। पेय पदार्थ लेकर जैसे ही भदौरा मोड़ पर आया बाइक अनियंत्रित होकर उसके ऊपर ही गिर पड़ी और बाइक के पायदान से उसके सर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद  से घायल को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद लेकर  गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को अपने साथ बलिया लेकर चले गए। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।