गोरखपुर हाईवे पर स्विफ्ट गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर महिला चालक की मौत
सैदपुर : थाना क्षेत्र के वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर शेखपुर गाँव के पास एक चार पहिया कार ने स्कूटी सवार दो निजी शिक्षक महिला क़ो पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे पीछे बैठी महिला शिक्षक डिवाइडर से टकराते हुए निचे खेत मे चली गई। वही स्कूटी चालक महिला रोड पर घसीटते हुए 30 मी दूर जा गिरी। वही चार पहिया वाहन चालक मौके पर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस द्वारा घायल महिलाओ क़ो सैदपुर सीएचसी भेजवाया। जहाँ डॉक्टरों ने जांच कर एक महिला क़ो मृत घोषित कर दिया, वही एक का इलाज चल रहा है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटना मे शामिल कार् व स्कूटी क़ो कब्जे मे ले सैदपुर कोतवाली ले आयी। वही परिजनों क़ो सूचना दे शव क़ो गाज़ीपुर स्थित मोर्चेरी हाउस भेज दिया है।
बता दे की थाना क्षेत्र अन्तर्गत औड़िहार के गोपालपुर गाँव निवासिनी 40 वर्षीय संध्या देवी पत्नी धर्मेंद्र राम के दो बेटे 18 वर्षीय शुभम व 12 वर्षीय सत्यम हैं। संध्या ने दोनों की बेहतर पढ़ाई के लिए वाराणसी के निजी स्कूल में एडमिशन कराया। ऐसे में वो वाराणसी के महमूरगंज में ही किराए पर रूम लेकर बच्चों संग रहती थी। संध्या के बगल में ही 50 वर्षीय प्रेमलता पत्नी राजकुमार भी रहती हैं और वो एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। पड़ोसी होने से संध्या व प्रेमलता में दोस्ती हो गयी। जिसके बाद प्रेमलता के साथ संध्या भी उसी स्कूल में पढ़ाने लगी। संध्या के पति धर्मेंद्र गुजरात के राजकोट में नौकरी करते हैं। संध्या की छोटी बहन सपना की शादी सैदपुर नगर के तरवनियां में दिलीप राम से हुई है। कुछ दिनों पूर्व उसकी बेटी की तबियत खराब हुई थी। ऐसे में शनिवार की छुट्टी होने के चलते संध्या अपनी भतीजी को देखने व बहन से मिलने के लिए प्रेमलता के साथ उनकी स्कूटी से सैदपुर आई थी। बहन से मिलने के बाद वो दोनों स्कूटी से वापस जा रही थी। स्कूटी प्रेमलता चला रही थी। इस बीच वापस लौटते समय लगभग 3.15 बजे वाराणसी गोरखपुर हाईवे के शेखपुर गाँव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी संध्या उछलकर डिवाइडर से टकराते हुए रोड किनारे खाई में गिर गयी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं प्रेमलता के सिर व पीठ में चोट लगने से वो बेहद गम्भीर रूप से घायल हो गयी। इधर टक्कर मारने के बाद कार स्कूटी को करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई। वही मौका देख चालक कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। वही उक्त दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया और कार व स्कूटी को थाने ले आयी। वही डॉक्टरो ने जांच कर संध्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रेमलता को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन सीएचसी पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं पति धर्मेंद्र भी राजकोट से घर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक संध्या अपने पीछे 18 वर्षीय पुत्र शुभम और 12 वर्षीय पुत्र सत्यम सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वही दुर्घटना के बाबत मृतक के देवर ने सैदपुर कोतवाली मे वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दिया है। इस बाबत चौकी इंचार्ज मनोज पाण्डेय ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में ले मोर्चरी हाउस गाजीपुर के लिए भेज दिया है। वही फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।




