जनरेटर नहीं देने पर टेंट व्यवसायी के पुत्र को मारी गोली,गंभीर

जनरेटर नहीं देने पर टेंट व्यवसायी के पुत्र को मारी गोली,गंभीर

गाजीपुर: देवढी गांव में शुक्रवार की रात किराया पर जनरेटर नहीं देने पर वीरबहादुर सिंह ने टेंट व्यवसायी के पुत्र दिलनवाज को गोली मारी दी।हालांकि गोली युवक के हाथ में लगी।सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची।लेकिन गोली मारने वाला युवक फरार हो गया ।पुलिस युवक को लेकर जिला मेडिकल कालेज के अस्पताल में पहुंची जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना से स्वजन में खलबली मची हुई है।