शौचालय गये कपड़ा व्यवसायी की मौत
जखनिया । स्थानीय बाजार के कपड़ा व्यावसायिक कुशीनगर के रहने वाले सुरेश गुप्ता की मौत मंगलवार की रात में शौच करने शौचालय में गए थे उसी समय उनकी मौत हो गई थी,। सुरेश गुप्ता काफी देर तक शौचालय से बाहर नहीं निकलने पर साथ मे रहकर ब्यवसाय करने वाले साथियो को संदेह होने पर दरवाजा खोला तो अचेत होकर अंदर ही पड़े थे। साथीयो ने इसकी सूचना इनके घर कुशीनगर स्वज्जनों की दी ।सूचना पर देर रात कुशीनगर से आकर परिवार के लोग दाह संस्कार के लिए शव घर लेकर गांव चले गये । सुरेश गुप्ता 25 सों वर्ष से जखनिया बाजार में किराए के मकान मे रहकर गांव-गांव घूम कर कपड़े का व्यवसाय करते थे ।मंगलवार को देर शाम घर पहुंचे तो शौच के लिए शौचालय के अंदर गए काफी देर तक नल का पानी गिरता रहा परंतु बाहर नहीं निकलने पर साथियों ने दरवाजा खोला तो अंदर ही अचेत पड़े थे। सूचना मिलने पर कस्बा के काफी संख्या में लोगों ने सांत्वना देने के लिए देर रात तक घर पर रहे ।इनके पीछे पत्नी बिमला देबी के अलावा दो लड़के व तीन लड़कियां हैं।




