ठगी मामले मुकदमा दर्ज
खानपुर। नगर के वार्ड नंबर-5 पटेल नगर निवासी रामबचन सोनकर ने सैदपुर कोतवाली मे तहरीर देकर दिल्ली निवासी एक आरोपी पर उसके चार पहिया वाहन को बीएसएनएल ऑफिस में किराए पर लगाने के नाम पर झांसा दे उससे लगभग दो लाख रुपये की ठगी की। वही पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन में जुुट गई।
नगर के वार्ड -5 रौजाद्वार निवासी रामबचन सोनकर पुत्र स्व महेन्द्र सोनकर ने सैदपुर कोतवाली मे तहरीर देते हुए बताया की साउथ वेस्ट दिल्ली के मूनलाइट राज नगर पार्ट-दो निवासी अमितेश कुमार झा निओ पेन्ट मे कार्यरत है। उसने बताया की अमितेश से उसकी मुलाकात सैदपुर के मेन रोड स्थित एक पेन्ट की दुकान पे मुलाकात हुई थी। बताया की इस बिच बातचित के दौरान अमित ने उसकी ईएमआई पे लीं गई नई औरा चारपहिया वाहन को देवरिया स्थित बीएसएनएल ऑफिस में किराए पर लगाने की बात कही। जिसके बाद उसने इसके लिए 24 मार्च से एक मई 2025 के बीच दो लाख पांच हजार रुपये ऑनलाइन व 75 हजार नगद ले लिए। इसके साथ ही उक्त गाड़ी क़ो वह अपने साथ दिल्ली स्थित कार्यालय मे अन्य प्रकिया पूरी करने क़ो बता अपने साथ लेते गया। रामबच्चन ने बताया की ऑफिस में लगाने के नाम पर अमित ने 10 माह तक उसके चार पहिया वाहन अपने पास दिल्ली मे रखा। बताया की शुरूवात के पांच महीने तक गाड़ी की ईएमआई का पैसा उसने दिया, लेकिन बाकी के पांच महीने का पैसा अबतक उसने नहीं दिया है। जिसके बाद उक्त रुपय के लिए फोन करने पर उसने टाल मटोल शुरू कर दी। बताया की गाड़ी अभि कंपनी मे नही लगी है। जिसके बाद रामबच्चन ने 12 फरवरी 2026 को दिल्ली पहुंचकर उक्त आरोपी के ऑफिस से अपनी गाड़ी वापस ले आया। जिसके बाद उसके द्वारा दिए हुए रुपए और गाड़ी की पांच महीने की ईएमआई की मांग करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसके बाद उसने उक्त आरोपि के खिलाफ सैदपुर कोतवाली मे तहरीर दी है। इस बाबत कोतवाल राकेश त्रिपाठी ने बताया की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है ।




