जखनिया में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अंगद राम की ट्रेन दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत
जखनिया । स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अधिकारी अंगद राम का वाराणसी से जखनिया कार्यालय आते समय सोमवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन से गिर कर मौत हो गई ट्रेन से गिरने पर उनके पैर सीने व सिर में गंभीर चोट लगने से लहू लूहान होकर घटना स्थल पर ही पड़े रहे कि राहगिरो ने देख कर उन्हें आनंन -फानन में वाराणसी के संदहां के नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले आए चिकित्सकों द्वारा इलाज के दौरान मौत हो गई अंगद राम ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर एक वर्ष पहले सादात ब्लाक से स्थानांतरित होकर जखनिया आए थे जिन्हें जखनिया विकासखंड अंतर्गत धर्मागतपुर, कोठिया गांव का कार्य देखते थे जखनियां ब्लाक मुख्यालय पर सुबह बैठक आयोजित की गई थी जिसमें भाग लेने के लिए सारनाथ से पैसेंजर ट्रेन से आते समय हादसा हुआ वे मूल निवासी सादात ब्लाक के रायपुर पलिवार गांव के रहने वाले थे जो सारनाथ में अपना आवास बनाकर परिवार के साथ रहते थे उनके पीछे उनकी पत्नी आशीष बाला उर्फ़ गुड़िया व एक लड़का अमृतेश, तीन पुत्रिया श्रेया अर्पणा जानवी हैं उनके पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है जखनिया में घटना की सूचना मिलती ही ब्लॉक के सभी कर्मचारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। इस विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया




