गृह कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने ट्रेन से कटकर जान दी

गृह कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने ट्रेन से कटकर जान दी

बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के कारोबीर गांव के समीप सोमवार की सुबह गृह कलह से क्षुब्ध एक विवाहिता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने लाई।
 जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि करोवीर गांव के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के बारा रेलवे स्टेशन के समीप अप ट्रैक पर एक महिला का कटा हुआ शव पड़ा है मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस शव उठा कर थाने ले आई। घटना के कुछ देर बाद ही उसके परिजन थाने पहुंचे। मृतका की पहचान 40 वर्षीय सुनीता पत्नी मनोज चौहान के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि घर में विवाद होने के कारण वह सुबह 5 बजे घर से गुस्से में निकल गई थी पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजवाया। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव की रहने वाली है शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया गया है अन्य विधिक कारवाई की जा रही है।