पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाइक सवार घायल 

पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाइक सवार घायल 

मरदह।  पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पोल नंबर 300 किमी के पास  लखनऊ से राकेश कुमार, मुनारी कुमार अपने गांव सादीपुर,थाना पुरवा,जिला अरवल,बिहार जा रहे थे।पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पोल नंबर 300 के पास पहुंचे की बाइक चालक मुनारी कुमार को नींद की झपकीं आ गयी उत्तर दिशा की ओर स्थित रेलिंग से  टकरा गई जिससे दोनों घायल  होकर सड़क पर गिर पड़े।दोनों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह लाया गया। यहा से दोनों को मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज चल रहा है।दोनो की हालत गम्भीर बनी हुई है।दोनों बाइक सवार लखनऊ में रहकर प्राईवेट नौकरी करते है। छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे ।जो आपस में रिश्तेदार भी है।