धूप में चक्कर खाकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

धूप में चक्कर खाकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

खानपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा चकिया निवासी राकेश राजभर (पुत्र स्व. रामबृक्ष राजभर) की धूप में चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी सपना ने बताया कि राकेश राजभर सैदपुर में मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह काम से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सैदपुर में अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।राकेश राजभर अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी सुंदरी (18 वर्ष), बेटा सागर (16 वर्ष) और सबसे छोटी बेटी चांदनी (14 वर्ष) है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।