देवकली बाजार मे रूमाल सुघांकर दिन दहाङे तीन लाख का आभूषण ले गये
देवकली । रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली बाजार मे दिन दहाङे 11-38 पर भाजपा नेता राजेश जायसवाल के कपङे की दुकान पर मोटरसाइकिल से दो अज्ञात युवक रूमाल खरीदने के लिए आये। एक युवक मोटरसाइकिल चालू कर बॆठा रहा दूसरे युवक ने रूमाल मांगा पॆसा दिया।मॊका मिलते से अपनी रूमाल राजेश जायसवाल के मुंह पर लगा दिया । बेहोश होने पर गले की सिकङी व अंगूठी लगभग तीन लाख रूपये की निकाल कर फरार हो गये।होश मे आने पर राजेश ने 112 व रामपुर माझां पुलिस को सूचना दी । तत्काल एस आई सरोज कुमार पाण्डेय,सभाजीत यादव,अफसार अहमद घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंच कर आस पास लगे सी सी फूटेज को खंगालने मे जुट गये ।गर्मी का मॊसम होने से बाजार मे सन्नाटा छाया हुआ था जिसका लूटेरों ने लाभ उठाया।दिन दहाङे घटना से पूरे बाजार मे दहशत ब्याप्त हॆ।




