अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
सैदपुर : स्थानीय पुलिस ने अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक क़ो गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उक्त युवक पे सम्बन्धित मामला मे मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
बता दे की कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पाण्डेय मय पुलिस बीते देर रात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के देवकली पंप नहर कैनाल के पास उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखा। जिसके बाद उन्होंने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान उक्त युवक के पास से एक अवैध 315 बोर का कट्टा और एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद युवक को कोतवाली लाया गया। जहाँ पूछताछ में आरोपि ने अपना नाम फिरोज कुरैशी निवासी वार्ड संख्या चार, कस्बा सैदपुर बताया। जिसके बाद पुलिस ने फिरोज कुरैशी के खिलाफ संबंधित धारा मे मुकदमा दर्ज किया। वही बुधवार सुबह मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।




