विशुनपुर जुनारदार मे भीषण चोरी, चोर 5 ऒरतों का आभूषण लेकर फरार
देवकली। सॆदपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर जुनारदार (धुवार्जुन) ग्राम मे बुधवार की रांत्री मे घर का दरवाजा खोलकर सच्चिदान्द पाण्डेय के घर से अप्पो मोबाइल , 5 ऒरतों का आभूषण चुरा कर फरार हो गये चोरी की जानकारी सुबह 4 बजे हुई जब परिवार के लोग सोकर उठे तो सभी दरवाजा खुला मिला।सभी ऒरतो का बक्शा,अटॆची,आलमारी टूटा मिला तो देखकर होश हवास उङ गये कुहराम मच गयाप।चोरी की सूचना 112 न० तथा सॆदपुर पुलिस को दे दी गयी हॆ।
प्राप्त सूचना के अनुसार नीलम पाण्डेय का सोने का हार व दो सोने की अंगुठी,राजकुमारी पाण्डेय का सोने का झुमका,झालर,दो सिक्का व चांदी पायल नेहा पाण्डेय का सोने का मंगलसूत्र,चांदी की थाली,चांदी पान सोपाङी सेट, हीरामणि पाण्डेय का सोने का चेन,झुमका,बाली,कुन्डल तथा अंगुठी प्रीती चॊबे का सोने का हार, व चेन ,कान का सेट,कंगन,नथियां,मांगटीका,कमरबन्द, व पॆजनी आदि लाखों रूपये का आभूषण ,कीमती सामान आदि चुराकर फरार हो गये जिससे पूरे गांव मे चोरी की घटना को लेकर दहशत ब्याप्त हॆ।




