तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, चालक फरार

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, चालक फरार

 

खानपुर। जौनपुर–गाजीपुर रोड पर फरीदहा गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय समाजसेवी पिंटू यादव तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने निजी एंबुलेंस से घायलों को औड़िहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवकों में पंकज यादव का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि राजन बिंद और राहुल बिंद को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि तीनों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।फरीदहा गांव की प्रधान रेखा यादव के पति व प्रतिनिधि पिंटू यादव की क्षेत्र में समाजसेवा के लिए विशेष पहचान है। वे अक्सर दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने, असहाय जानवरों की सेवा करने और लापता लोगों को उनके परिजनों से मिलाने का काम करते हैं। इसके अलावा वे जरूरतमंद परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए अपने शव वाहन की नि:शुल्क सेवा भी उपलब्ध कराते हैं।घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने पिंटू यादव की तत्परता और मानवता की भावना की सराहना की।