दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घायल; 45 मिनट तक नहीं पहुंची एम्बुलेंस

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घायल; 45 मिनट तक नहीं पहुंची एम्बुलेंस

 

खानपुर। थाना क्षेत्र के लौलहा गेट के बुधवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार (पुत्र स्व. बिशुन राम), निवासी ग्राम खिदिरगंज मौधा से सौना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गणेश चौहान व रामलखन चौहान (पुत्र साहब राज), निवासी सौना, ककरहट की ओर जा रहे थे। लौलहा गेट के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस और 102 पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब 45 मिनट तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसी बीच समाजसेवी राजा सिंह मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार को अपनी बाइक से खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे में घायल रामलखन चौहान का इलाज चल रहा है।मृतक सुनील कुमार अपने पीछे पत्नी संध्या, दो बेटे सूर्या व एक बेटी परी तथा माता लालमनि को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।सूचना के बावजूद समय पर एम्बुलेंस के न पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।