ट्रेलर के धक्के से एक युवक की मौत व एक घायल
गाजीपुर।नंदगंज थाना के वाराणसी-गोरखपुर हाइवे रजादी गांव के पास ट्रेलर के धक्के से ट्रैक्टर सवार की मौत हो गई।जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बहादीपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक मोटू बिंद रजादी गांव स्थित किशुन बिंद के ईट भट्ठे से दो रांची जिले के मजदूर को लेकर तलवल मोड़ के पास कच्ची ईट लाने जा रहे थे तभी वाराणसी से आ रहा ट्रेलर ने ट्रैक्टर में धक्का मारते हुए ट्रैक्टर और ट्रेलर दोनों रोड किनारे पलट गया जिसमें ट्रैक्टर सवार रांची जिले के मसिहान नया टोली गांव निवासी 40 वर्षीय नंदा की मौत हो गई।और एक घायल हो गया।ट्रैक्टर चालक व ट्रेलर चालक व खलासी बाल-बाल बच गए।मौके पर दौड़े गांव वालों ने ट्रेलर चालक व खलासी की पिटाई करने लगे मौके पहुंची पुलिस ने चालक व खलासी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना भेजे।




