मां जैसे पवित्र रिश्ते पर कलंक, शिवदासपुर में 5 माह की मासूम का शव मिलने से सनसनी
खानपुर। शिवदासपुर के ताता गांव में 5 माह की मासूम बच्चे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि स्टेट हाईवे पर ताता गांव के पास सड़क किनारे रखे बालू के ढेर के पास मासूम को छोड़ दिया गया था। सुबह जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।मासूम की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए जिला पंचायत सदस्य रामखेलावन यादव ने मासूम का अंतिम संस्कार कराया।घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और “मां” जैसे पवित्र रिश्ते पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।




